HomeUttarakhandAlmoraसौगात: भिकियासैंण-चौखुटिया मोटर मार्ग का होगा सुधारीकरण

सौगात: भिकियासैंण-चौखुटिया मोटर मार्ग का होगा सुधारीकरण

शासन से जल्द मिलेगी स्वीकृति

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा : जनपद के विकासखंड चौखुटिया के निवासियों के लिए एक बड़ी खबर है। भिकियासैंण – देघाट – बूंगीधार – बछुवाबाण – चौखुटिया मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 33) का जल्द ही सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर शासन स्तर पर सकारात्मक रुख अपनाया गया है और जल्द ही प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) रामजी शरण शर्मा ने इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण के लिए तैयार किए गए आगणन (एस्टीमेट) को जल्द स्वीकृत करने के संबंध में सचिव लोक निर्माण विभाग (PWD), उत्तराखंड शासन से निवेदन किया था। अल्मोड़ा दौरे पर आए सचिव लोक निर्माण विभाग, पंकज कुमार पांडेय ने इस प्रस्ताव को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि 11.25 किलोमीटर लंबे इस मोटर मार्ग के लिए जल्द से जल्द प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

इस मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण से चौखुटिया क्षेत्र की एक बहुत बड़ी आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments