HomeUttarakhandBageshwarदेहरादून में सम्मानित होंगे बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल

देहरादून में सम्मानित होंगे बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर/देहरादून। स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) में उत्कृष्ट कार्य करने पर बागेश्वर नगर पालिका को बड़ी उपलब्धि मिली है। भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा किए गए मूल्यांकन में बागेश्वर नगर पालिका ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी उपलब्धि के लिए 1 अक्टूबर 2025, बुधवार को देहरादून के मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल को सम्मानित करेंगे।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस सफलता के पीछे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की अहम भूमिका रही है। महिलाएं घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित करती हैं और उसका वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करती हैं। यह पहल न सिर्फ बागेश्वर जनपद, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है।

नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ और साफ रखने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। जिन इलाकों में नगर पालिका का वाहन नहीं पहुँच पाता, वहां महिला समूहों द्वारा कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। इससे महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है और वार्डों की सफाई व्यवस्था भी मजबूत हो रही है।

उल्लेखनीय है कि बागेश्वर नगर पालिका का यह प्रयास उत्तराखंड के अन्य नगर निकायों के लिए भी एक मिसाल बन सकता है। साफ-सफाई और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में मिली यह सफलता राज्य के लिए गौरव की बात है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments