HomeUttarakhandBageshwarऔषधि निरीक्षक ने किया मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

औषधि निरीक्षक ने किया मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिला औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने बागेश्वर नगर क्षेत्र के चार मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी मेडिकल स्टोरों पर लाइसेंस की उपलब्धता, पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति, तथा औषधियों का क्रय-विक्रय केवल पंजीकृत फार्मासिस्ट की देखरेख में करने के निर्देश दिए।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों और उनकी रिकॉर्डिंग की जांच की गई। साथ ही एक्सपायरी दवाओं के उचित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। पूजा रानी ने मेडिकल स्टोर संचालकों को क्रय-विक्रय बिलों का सही संधारण करने और नारकोटिक औषधियां केवल डॉक्टर के पर्चे पर देने तथा उनका पृथक रजिस्टर बनाए रखने के निर्देश दिए।

लाइसेंस निलंबन संस्तुति की चेतावनी

उन्होंने स्पष्ट कहा कि एमटीपी किट केवल स्त्री रोग विशेषज्ञ के पर्चे पर ही दी जा सकती है। जिन मेडिकल स्टोरों में मौके पर क्रय-विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं किए गए, उन्हें सात दिन के भीतर औषधि निरीक्षक कार्यालय, बागेश्वर में बिल प्रस्तुत करने को कहा गया है। निर्धारित समय में बिल न देने पर लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की चेतावनी भी दी गई।

पूजा रानी ने सभी मेडिकल संचालकों को चेताया कि वे औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 के तहत लाइसेंस की सभी शर्तों का पालन करें। उन्होंने कहा कि दवाइयां केवल पंजीकृत एवं लाइसेंसधारी होलसेलर से ही खरीदी जाएं और किसी दवा की गुणवत्ता पर संदेह होने पर तुरंत औषधि प्रशासन को सूचित करें। पूजा रानी ने कहा कि यह कार्यवाही जन स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु जनपद में निरंतर जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments