HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : प्रतिष्ठित व्यापारी देवकी नंदन पाण्डेय का 75 साल की आयु...

बागेश्वर : प्रतिष्ठित व्यापारी देवकी नंदन पाण्डेय का 75 साल की आयु में निधन

सरयू—गोमती के तट पर अंतिम संस्कार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी और मानस रेस्टोरेंट के मालिक, देवकी नंदन पाण्डेय का 75 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार सरयू-गोमती संगम तट पर पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

छौना निवासी देवकी नंदन पाण्डेय अपने पीछे पत्नी और दो बेटों सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे अपनी सादगी, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक सुरेश गड़िया, विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, और व्यापार संघ अध्यक्ष कवि जोशी शामिल हैं।

इसके अलावा, राजेन्द्र परिहार, मनीष जखवाल, हरीश सोनी, मदन हरड़िया, दीपक गोस्वामी, इंद्र सिंह फर्स्वाण, संजय साह जगाती, बबलू जोशी, दीपक पाठक, जगदीश उपाध्यक्ष, नवीन लाल साह, सुबोध लाल साह, और आलोक पांडेय सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments