HomeUttarakhandNainital'स्वच्छता उत्सव' के तहत पौधारोपण, ग्रामीणों ने ली स्वच्छता की शपथ

‘स्वच्छता उत्सव’ के तहत पौधारोपण, ग्रामीणों ने ली स्वच्छता की शपथ

ADVERTISEMENTS

रामगढ़ रेंज में आयोजन

सीएनई रिपोर्टर। रामगढ़

भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ रेंज में बुधवार को ‘स्वच्छता संकल्प/ सेवा पर्व (स्वच्छता उत्सव)’ कार्यक्रम के तहत एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में उपयोगी प्रजाति के विभिन्न पौधों का रोपण किया गया।

वन क्षेत्राधिकारी रामगढ़ नितीश तिवारी ने इस अवसर पर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। वृक्षारोपण कार्यक्रम से पहले शपथ ग्रहण के साथ ही कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

सूर्य गांव के सरपंच की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास दिलाना है।

'स्वच्छता उत्सव' के तहत पौधारोपण, ग्रामीणों ने ली स्वच्छता की शपथ
‘स्वच्छता उत्सव’ के तहत पौधारोपण, ग्रामीणों ने ली स्वच्छता की शपथ

इस मौके पर वन क्षेत्र अधिकारी रामगढ़ नीतीश तिवारी के अलावा वन रक्षक राजेंद्र सिंह रावत, वनर क्षक मनीष पांडे, वन दरोगा सागर सिंह जीना, सरपंच शक्ति सिंह सूर्य गांव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments