👉 हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 के मैच मंगलवार को 12वें रोज भी जारी रहे। आज एक ही मैच हुआ, जिसे अल्मोड़ा क्रिकेटर्स की टीम ने 7 विकेट से जीता।
मंगलवार को पहला मैच वेद वॉरियर्स व अल्मोड़ा क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। जिसमें अल्मोड़ा क्रिकेटर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेद वॉरियर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 167 रन बनाए, लक्ष्य का पीछे करने उतरी अल्मोड़ा क्रिकेटर्स टीम ने तेजी से रन बनाते हुए 13.1 ओवरों मे 3 विकेट खोकर 172 रन बना कर जीत दर्ज की और अल्मोड़ा क्रिकेटर्स टीम ने 7 विकट से मैच जीत लिया। मैच के मैन ऑफ दी मैच अल्मोड़ा क्रिकेटर्स टीम के ऑल राउंडर नीरज बिष्ट रहे, जिन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 27 रन देकर 3 विकेट लिये और बल्लेबाजी करते हुए 2 गेंदों में 10 रनों की नाबाद पारी खेली।
मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन रामनगर के पूर्व सयुंक्त सचिव मदन सिंह मेहता रहे, जिन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। मैच में सत्येन्द्र कुमार सिंह व शमशाद अल्वी ने अंपायर, मयंक व अभय ने स्कोरर, अनिल टम्टा ने उद्घोषक व किशन लाल ने ग्राउंड्स मैन की भूमिका निभाई। मैच के दौरान विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी, पप्पू जोशी, अनिल कनवाल, सूरज परिहार, नरेंद्र बगड़वाल, आबिद अली, संजय वर्मा, संगम पांडे, प्रकाश जोशी, मदन रावत, शंकर जोशी, राजेंद्र राणा, अतुल वर्मा, उज्ज्वल जोशी समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

