HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पुल से उफनती सरयू में कूद गया अल्मोड़ा का युवक

बागेश्वर: पुल से उफनती सरयू में कूद गया अल्मोड़ा का युवक

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर (सीएनई रिपोर्टर)

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

बागेश्वर जिले में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज़ घटना घटी, जब एक युवक ने बागनाथ पुल से उफनती सरयू नदी में छलांग लगा दी। घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को लगभग 200 मीटर दूर बहते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक को तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना में कूदने वाले युवक की पहचान अल्मोड़ा जिले के एनटीटी निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार राजेंद्र सिंह दोपहर में काफी देर तक बागनाथ पुल पर टहलते और नदी की ओर देखते रहे। कई बार उन्होंने पुल की रेलिंग पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों की आवाजाही के कारण वह बार-बार नीचे उतर जाते थे। जैसे ही दोपहर में पुल के आसपास भीड़भाड़ कुछ कम हुई, उन्होंने अचानक पुल से छलांग लगा दी।

🚨 पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता

सरयू घाट क्षेत्र में जल पुलिस की टीम गश्त पर थी। युवक को बहते देख कुछ लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम सक्रिय हुई और बाइक से विकास भवन मार्ग तक दौड़ लगाई। इस दौरान युवक नदी की तेज धार में बहते हुए विकास भवन क्षेत्र तक पहुंच गया था। जल पुलिस के जवानों ने उसे नदी से बाहर निकाल लिया और तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में इलाज जारी, खतरे से बाहर

जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. स्मृति खेतवाल ने बताया कि युवक के पेट, नाक आदि से पानी निकाल दिया गया है और उनका इलाज जारी है। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने युवक के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी है और घटना की जांच की जा रही है। इस बचाव अभियान में भगवत कठायत, प्रवीण, सुरेश समेत जल पुलिस की टीम शामिल रही। कोतवाल केएस नेगी ने कहा कि जल पुलिस की तत्परता से युवक की जान बचाई जा सकी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments