HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अधिवक्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट को दी...

अल्मोड़ा : अधिवक्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

अधिवक्ताओं ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा व द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट की पत्नी स्व. उमा बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता केवल सती, बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष कविन्द्र पंत, बार की उपाध्यक्ष भावना जोशी, अधिवक्ता जगदीश तिवारी, मोहन सिंह देवली, हिमांशु मेहता, महेश चन्द्र, निर्मल रावत, नितिन रावत, इन्तखाब आलम कुरैशी, वैभव पाण्डेय, मुकेश कुमार सहित अनेक अधिवक्ता सम्मिलित रहे।

उल्लेखनीय है कि बीते 9 जून को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी बग्वालीपोखर स्थित उनके आवास पर तबीयत अचानक खराब हो गई। स्वजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें नोएडा ले जाया गया। नोएडा के एक ​निजी अस्पताल में उनका आपरेशन किया जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन गत रात्रि अचानक उनका निधन हो गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments