HomeUttarakhandDehradunकूड़े और कटोरे से किताबों तक: रंग लाई जिला प्रशासन की मुहिम

कूड़े और कटोरे से किताबों तक: रंग लाई जिला प्रशासन की मुहिम

ADVERTISEMENTS

देहरादून में 57 बच्चों को मिली नई राह

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन की एक प्रेरणादायक पहल ने 57 बच्चों का भविष्य संवार दिया है। डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में चलाए गए भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत इन बच्चों को रेस्क्यू कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है।

कूड़े और कटोरे से किताबों तक: रंग लाई जिला प्रशासन की मुहिम
कूड़े और कटोरे से किताबों तक: रंग लाई जिला प्रशासन की मुहिम

बालश्रम मुक्त कर दिलाया स्कूल में दाखिला

इन बच्चों को साधु राम इंटर कॉलेज में स्थापित अत्याधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर में माइक्रो प्लान के तहत शिक्षा, योग, संगीत, कंप्यूटर व एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग के माध्यम से तैयार किया गया। आज यह बच्चे स्कूलों में दाखिला पाकर एक नए जीवन की ओर बढ़ रहे हैं।

डीएम बंसल ने बताया कि “बाल भिक्षावृत्ति और बाल श्रम को खत्म करना केवल कानूनी नहीं बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।” सितंबर से अब तक कुल 300 से अधिक बच्चों को इस अभियान के तहत रेस्क्यू किया जा चुका है।

इस सेंटर में पढ़ रहे बच्चों को विशेषज्ञ शिक्षक न सिर्फ शैक्षणिक विषयों में निपुण बना रहे हैं बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर भी प्रेरित कर रहे हैं। कंप्यूटर से लेकर योगा तक और प्रोजेक्टर से लेकर इंटरेक्टिव लर्निंग तक, यह सेंटर राज्य का पहला मॉडल बना है।

कूड़े और कटोरे से किताबों तक: रंग लाई जिला प्रशासन की मुहिम
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments