HomeUttarakhandNainitalदूरस्थ शिक्षा में कौशल विकास पर हो विशेष फोकस : सीएम धामी

दूरस्थ शिक्षा में कौशल विकास पर हो विशेष फोकस : सीएम धामी

कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून, सीएनई रिपोर्टर – उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने सोमवार (4 अगस्त) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली और दूरस्थ शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुख्यमंत्री धामी ने जोर देकर कहा कि दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और रोजगारपरक कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़े और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करे। यह कदम प्रदेश में शिक्षा के स्तर को उन्नत करने के साथ-साथ बेरोजगारी को कम करने में भी सहायक होगा।

मुलाकात के दौरान, प्रो. लोहनी ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की शैक्षिक प्रगति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई प्रचार सामग्री भी मुख्यमंत्री से साझा की। प्रो. लोहनी ने बताया कि विश्वविद्यालय अपनी पहुंच प्रदेश के हर कोने तक बढ़ाने के लिए एक व्यापक प्रचार अभियान की तैयारी कर रहा है।

उन्होंने इस अभियान के तरीकों की भी जानकारी दी, जिसमें रेडियो, सोशल मीडिया और विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा निर्मित वीडियो का उपयोग शामिल है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय की टीमें राज्यभर में प्रत्यक्ष प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित करेंगी ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों तक भी दूरस्थ शिक्षा का लाभ पहुंचाया जा सके।

https://creativenewsexpress.com/almora-rainy-disaster-has-spoiled-the-roads-of-one-and-a-half-dozen-roads%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%80/
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments