HomeUttarakhandBageshwarयुवक के साथ मारपीट कर मोबाइल लूटने वाले 02 शातिर चढ़े पुलिस...

युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल लूटने वाले 02 शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

आरोपियों के कब्जे से लूटे गये मोबाइल को किया बरामद

सीएनई रिपोर्टर, ​बागेश्वर। गरुड़ क्षेत्र में अपराधियों के हौसले दिन—प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। कानून का डर व पुलिस का ख़ौफ़ ना ने बराबर है। देर रात तेज रफ्तार बाइक का चलना हो या फिर सड़को में शराबियों का हुड़दंग आम बात हो गयी है। ताजा मामला सोमवार प्रातः का है। एक गांव का युवक रोज की तरह सुबह सड़क पर दौड़ते हुए जा रहा था। जिस पर एक बाइक सवार दो युवकों ने ना केवल मारपीट की बल्कि उसके एक कीमती मोबाइल भी लूट ले गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

रोते—बिलखते युवक जब अपने घर वापस पहुंचा तो उसने अपने साथ हुई मारपीट व लूटपाट की घटना परिजनों को बताई। जिस पर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष बैजनाथ पीएस नगरकोटी ने बताया कि सिल्ली निवासी विजेंद्र सोलंकी ने बैजनाथ में तहरीर थी कि उनका पुत्र समीर प्रातः घर से दौड़ने के लिए निकला था। इस दौरान उसके साथ बैजनाथ मंदिर पुल से आगे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा मारपीट कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया। जिस पर पुलिस द्वारा धारा 309(6)/351(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम गठित करते हुए मामले में हर्षित लोहानी पुत्र स्व. अनिल लोहानी निवासी ग्राम दर्शानी, राजू थापा उर्फ अर्जुन पुत्र शंकर थापा निवासी ग्राम टानीखेत थाना बैजनाथ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों के कब्जे से लूटे गये मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्व आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरण

आरोपियों से रिपोर्टकर्ता का मोबाइल फोन पोको कंपनी एक अदद कीमत लगभग 25 हजार रुपए बरामद हुआ। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या यूके 04 एच 5478 बजाज पल्सर को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई विवेक भट्ट, कांस्टेबल घनश्याम सिंह रौतेला, नरेंद्र राणा, नरेन्द्र कुमार व मनोज राम शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments