HomeBreaking Newsलाल निशान पर विधायक सुमित ह्रदयेश ने कसा तंज, कही यह बात

लाल निशान पर विधायक सुमित ह्रदयेश ने कसा तंज, कही यह बात

आवास विकास कालोनी की जनता भी हुई मुखर

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। घरों के बाहर लगे लाल निशान का ​मुद्दा अब सियासी गलियारों में भी चर्चा का विषय बन चुका है। विधायक सुमित ह्रदयेश ने तंज कसते हुए कहा कि प्रशासन 1960 के पुराने नक्शों का हवाला दे रहा है और 10 मीटर चौड़े नाले की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि 1960 में तो हल्द्वानी का अधिकांश हिस्सा जंगल था। तो क्या अब सरकार द्वारा हल्द्वानी को फिर से जंगल में तब्दील करने की योजना बनायी जा रही है। उन्होंने यह मुद्दा विधानसभा में उठाने की बात भी कही।

ADVERTISEMENTSAd

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा है कि हल्द्वानी में कई घरों पर प्रशासन द्वारा लाल निशान लगाए गए हैं, जिससे आम जनता के बीच डर पैदा हो गया है। यह एक सोची-समझी रणनीति लगती है जिसके ज़रिए सरकार प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर जनता पर मानसिक दबाव बना रही है।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यह सिर्फ़ घरों पर निशान नहीं हैं, बल्कि हज़ारों लोगों की उम्मीदों, सपनों और खून-पसीने से बने आशियानों पर हमला है। एक घर को बनाने में व्यक्ति की पूरी ज़िंदगी लग जाती है, वह खून पसीने की कमाई लगा कर अपने और अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित स्थान तैयार करता है। ऐसे में इन लाल निशानों के ज़रिए प्रशासन क्या संदेश देना चाहता है।

विधायक ने कहा आज जिन मकानों पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहाँ लोग आज़ादी के समय से रह रहे हैं। कुछ स्थानों पर तो दूसरी और तीसरी पीढ़ियाँ बस चुकी हैं। अब अचानक इस तरह का अमानवीय रवैया अपनाना दर्शाता है कि यह पूरी प्रक्रिया साज़िशपूर्ण प्रतीत होती है।

क्या बोले आवास विकास कॉलोनी के लोग !

उधर आज भी लाल निशान का मुद्दा आवास विकास कॉलोनी में गर्म रहा। यहां के वाशिंदों का कहना है कि 1930 के नक्शे के आधार पर नहीं आवास विकास परिषद द्वारा आवंटित कॉलोनी के नक्शे के आधार पर नाले का सर्वे होना चाहिए।

आवास विकास परिषद कार्यालय से 35 साल की सेवा के बाद सेवानिर्वित्त हुए इंद्रमन मौर्या ने बताया कि आवास विकास परिषद कार्यालय द्वारा तत्कालीन जिलाधिकारी की संस्तुति पर ही उन्हें सन 1980 में आवास विकास के मकान अलॉट हुए हैं और अब प्रशासन हिटलर शाही अंदाज में आजादी से पूर्व सन 1930 के नक्शे को आधार बनाकर सर्वे कर उनके घरों में लाल निशान पोत रहा है। जो बिल्कुल ही औचित्यहीन है।
उन्होंने कहा सरकारी नियमों का पालन कर हमने जीवन भर की पूंजी लगा अपने घर बनाए है, अब भला इन्हें कैसे अतिक्रमण मानकर वर्तमान जिला प्रशासन तोड़ने को लाल निशान लगा रहा है।

स्थानीय महिला मीरा पांडे ने कहा कि जब वर्तमान डीएम ने उनके साथ बैठक कर उनसे आपत्ति लेकर 13 अगस्त तक निस्तारण का समय दिया था तो आखिर फिर किसके इशारों पर ये 15 जुलाई को ही अधिकारी घरों पर बिना आपत्ति निस्तारण के लाल निशान लगा रहे है। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा महीने भर के भीतर किए गए दो सर्वे की बिल्कुल ही अलग रिपोर्ट आने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने अपनी इस जायज मांग के लिए जरूरत पड़ने पर न्यायालय जाने की भी बात कही।

स्थानीय महिला विमला देवी ने कहा कि अगर जिला प्रशासन को सर्वे ही करवाना है तो 1930 के नक्शे के आधार न मानकर आवास विकास परिषद कार्यालय से नक्शा लेकर सर्वे किया जाए।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments