HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज न्यूज़ : ऑनलाइन क्लास के नाम पर बच्चों से फीस वसूली...

सितारगंज न्यूज़ : ऑनलाइन क्लास के नाम पर बच्चों से फीस वसूली का दबाव बना रहे विद्यालय, अभिभावकों का प्रदर्शन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे और व्यापारी नेता राजीव गुप्ता के नेतृत्व में अभिभावकों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अभिभावकों ने स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को एसडीएम मुक्ता मिश्रा को सौंपे गए ज्ञापन में नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि ऑनलाइन क्लास के नाम पर स्कूल बच्चों का उत्पीड़न कर रहे हैं। कहा कि एक ही घर में कई बच्चे हैं और एक ही मोबाइल है। ऐसे में उनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही है। बड़ी क्लास के बच्चे फोन का दुरुपयोग करने लगे हैं। कहा कि ऑनलाइन क्लास में टीचर अपनी बात कहकर क्लास खत्म कर देते हैं।

लेकिन बच्चे समझ नहीं पा रहे हैं। व्यापार मंडल महामंत्री राजीव गुप्ता ने कहा कि लॉकडॉउन के बाद कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। लेकिन स्कूल संचालक फीस देने का दबाव बना रहे हैं। कई जगह फीस नहीं देने पर हाई स्कूल और इंटर का फार्म भरने से रोकने की धमकी दी जा रही है। लोगों ने स्कूल संचालकों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर ब्रजमोहन नेगी, दीपम कुमार, हरीश शर्मा, पवन बडसीवाल, मोहम्मद अली, योगेश शर्मा, शिवशंकर यादव, रामकुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments