खटीमा : कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार

खटीमा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को चौकी मझोला पुलिस ने मुखबिर की सूचना…

खटीमा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को चौकी मझोला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को 48 पाउच कच्ची शराब व मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सुमित सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी चांदा थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर को 48 पाउच कच्ची शराब व मोटर साइकिल UK06AL2967 के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अनुसार सुमित का एक अन्य साथी आशीष सिंह पुत्र ध्रुव सिंह निवाशी चांदा कोतवाली खटीमा जिला उधम सिंह नगर मौके से फरार हो गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट चौकी प्रभारी मझोला, कांस्टेबल सुरेश चन्द्र व अर्जुन सिंह थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *