HomeUttarakhandBageshwarपंचायत चुनाव: मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन, 508 पोलिंग पा​र्टियां गठित

पंचायत चुनाव: मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन, 508 पोलिंग पा​र्टियां गठित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। 508 पोलिंग पार्टियों का गठन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव कराने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। जिले में 461 मतदान केंद्रों के लिए रिजर्व दलों सहित कुल 508 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया। जिनमें 2,540 मतदान कार्मिकों की नियुक्ति की गई। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी एवं चार मतदान अधिकारी नामित किए गए हैं।

मतदान अधिकारी द्वितीय के रूप में महिला कार्मिकों की नियुक्ति की गई है, जिससे महिला सहभागिता को बढ़ावा मिला है। यह रेंडमाइजेशन प्रक्रिया साफ्टवेयर के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ की गई। द्वितीय रेंडमाइजेशन के बाद नियुक्त कार्मिकों के ड्यूटी आदेश संबंधित विभागाध्यक्षों एवं कार्यालय प्रमुखों के माध्यम से निर्गत किए जाएंगे। पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 17 से 19 जुलाई के मध्य आयोजित होगा।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, नोडल अधिकारी अधिकारी संगीता आर्या, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एकता बोरा, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम प्रकाश आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments