HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : निर्विरोध प्रधान बनी ग्राम टाटिक की लीला देवी

अल्मोड़ा : निर्विरोध प्रधान बनी ग्राम टाटिक की लीला देवी

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग अंतर्गत ग्राम टाटिक की लीला देवी निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। ग्रामीणों ने अपनी नव प्रधान का माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों ने एक मत होकर ग्राम सभा टाटिक में प्रधान को निर्विरोध चुना है। इससे पूर्व ममता आर्या निर्विरोध चुनी गयी थी। ग्राम सभा ने इस बार भी अपनी परंपरा को निभाया है।

लीला देवी के निर्विरोध प्रधान चुने जाने पर ग्राम सभा में सभी में हर्ष है। तमाम लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधान पति गोपाल राम कनाप (टाटिक) ने​ विश्वास दिलाया कि लीला देवी के प्रधान चुने जाने के बाद गांव में तमाम विकास कार्यों का संचालन होगा।

संबंधित ख़बरें —

मुनस्यारी के 18 गांवों में निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पिथौरागढ़ के मुनस्यारी विकासखंड ने ग्रामीण लोकतंत्र की नई मिसाल पेश की है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 18 प्रत्याशियों का निर्विरोध प्रधान बनना तय है। मुनस्यारी विकासखंड में 94 ग्राम पंचायतें हैं। इस वर्ष चुनाव में 18 ग्राम पंचायतों ने निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने हैं। अब 76 ग्राम पंचायतों में प्रधान का चुनाव होगा।

विकासखंड के ग्राम पंचायत लास्पा से कविता, बुई से बाला सिंह, दरकोट से मनोहर सिंह, दुम्मर तल्ला से पंकज सिंह बृजवाल, कोटागांव से त्रिलोक सिंह, जलथ से प्रहलाद सिंह रावत, पापड़ी से पुष्कर सिंह पापड़ा, दाखिम से भागा देवी, भैंसखाल से बहादुर राम, नाचनी से चंद्र राम, हरकोट से देवेंद्र राम, सीणी से सुशीला, डुंगरी से राधा देवी, पत्थरकोट से रजनी सोरागी, फापा से चित्रा देवी, कवाधार से सुरेश सिंह थपरियाल, कोट्यूड़ा से तुलसी दवी और राप्ती से धर्मेंद्र सिंह कुमयां निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं।

प्रतापनगर ब्लॉक में 25 प्रधान निर्विरोध बने अब 231 मैदान में

टिहरी प्रतापनगर ब्लॉक क्षेत्र के 101 ग्राम पंचायतों में से 25 ग्राम प्रधान निर्विरोध बने है। क्षेत्र पंचायत की 40 सीटों में से ग्राम पंचायत शुक्री से एकमात्र बीडीसी सदस्य निर्विरोध बना है। भदूरा, उपली रमोली, ओण, रैका व राैणद रमाेली पट्टी के अंतर्गत वाली 101 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के लिए कुल 317 नामांकन दाखिल किए गए थे। इनमें से 8 नामांकनपत्रों को विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिया गया था। जबकि 53 प्रत्याशियों ने अपना नामांकनपत्र वापस लिया है।

25 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध प्रधान आम सहमति से बने है। अब शेष बची 76 ग्राम पंचायत सीटों पर 231 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 40 सीटों पर कुल 193 नामांकन दाखिल किए गए थे। इनमें से 10 नामांकन निरस्त हुए है।

29 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है। अब 39 क्षेत्र पंचायत सीटों पर 153 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। भदूरा पट्टी से इस बार सर्वाधिक 9 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए हैं। प्रतापनगर ब्लॉक क्षेत्र में पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण में 24 जुलाई को मतदान होना है। संवाद

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments