HomeUncategorizedउत्तराखंड ब्रेकिंग : खेत में मिली विधवा की लाश, हत्या की आशंका

उत्तराखंड ब्रेकिंग : खेत में मिली विधवा की लाश, हत्या की आशंका

गले पर मिले निशान

सीएनई रिपोर्टर। हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्यूबवैल के पास खेत में विधवा की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस भी इसी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली पुलिस को रविवार सुबह निर्माणाधीन न्यायालय भवन के सामने से जंगल जाने वाली सड़क किनारे एक ट्यूबवैल के पास खेत में एक विधवा की लाश पड़ी होने की सूचना मिली। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

रूपयों के लेन—देन का काम करती थी महिला

पुलिस जांच में पता चला है कि 50 वर्षीय उक्त सरोज नाम की महिला न्यू शिवपुरी, लक्सर की रहने वाली थी। मृतका के गले पर निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका है। बताया जा रहा है कि महिला विधवा थी और उसके चार बच्चे हैं ये। वह पैसों के लेन देन का काम करती थी।

जल्द हो सकती है कातिल की गिरफ्तारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार भगवानपुर निवासी एक व्यक्ति पर महिला के करीब एक लाख रुपए उधार थे। शनिवार शाम महिला उस व्यक्ति के साथ बाइक पर जाते देखी गई थी। उसके बाद रविवार सुबह महिला का शव खेत से बरामद हुआ है।

संदिग्ध घटना के बाद से लापता

वो व्यक्ति लापता है और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ चल रहा है। जिसके चलते महिला की हत्या की आशंका है। फिल्हाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किए जाने की उम्मीद की जा रही है। विधवा की लाश को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments