HomeBreaking Newsउत्तराखंड : म्यूजिक टीचर ने अपनी शिष्या से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

उत्तराखंड : म्यूजिक टीचर ने अपनी शिष्या से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पेशे से म्यूजिक टीचर है और वह नाबालिग को संगीत सिखाता था। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने म्यूजिक टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रेमनगर क्षेत्र में गत 3 जुलाई को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ उसके म्यूजिक टीचर द्वारा अश्लील हरकत व दुष्कर्म करने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र थाने में दिया गया। प्राप्त तहरीर पर थाना प्रेमनगर पर तत्काल अन्तर्गत धारा 64 बीएनएस व 3(घ)/4 पोस्को अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष प्रेमनगर को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ज़िस पर थाना प्रेमनगर पर आरोपी विश्वास दत्त शर्मा पुत्र स्व. राजीव दत्त शर्मा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए 24 घंटे के अंदर गत दिवस 4 जुलाई को दरू चौक प्रेमनगर से अभियुक्त विश्वास दत्त शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई निधि डबराल, रोबिन, वीरेंद्र भंडारी व रवि पाल शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments