ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने शिक्षा संकाय, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत विनीता लाल यादव को पी-एच.डी. की उपाधि प्रदान की है।
विनीता लाल यादव का शोध का विषय माध्यमिक स्तर पर सेवारत शिक्षकों की आत्मप्रभावक्षमता, सामाजिक बुद्धि एवं नैतिक बुद्धि का उनके वैयक्तिक पृष्ठभूमि के संदर्भ में अध्ययन था।

उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ० शान्ति नयाल, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (अव०) शिक्षा, एम०बी०राज० स्ना० म० वि० हल्द्वानी, नैनीताल के कुशल निर्देशन में प्रस्तुत किया था।
ADVERTISEMENTS

