HomeUttarakhandAlmoraभगवान शंकर के पावन विवाह प्रसंगों का दिव्य वर्णन सुन अभिभूत हुए...

भगवान शंकर के पावन विवाह प्रसंगों का दिव्य वर्णन सुन अभिभूत हुए भक्तगण

ADVERTISEMENTS

रीठा महादेव शिवालय में शिव महापुराण रुद्र महायज्ञ

सीएनई रिपोर्टर रानीखेत

क्षेत्र के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री ऋषेश्वर रीठा महादेव मंदिर प्रांगण में शिव महापुराण रुद्र महायज्ञ में छठे दिन भगवान शंकर के पावन विवाह प्रसंगों का दिव्य वर्णन किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष रीठा महादेव शिवालय में शिव महापुराण रूद्र महायज्ञ क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जाता है। कथा वाचक व्यास राजेन्द्र तिवारी द्वारा श्रद्धालुजनों को भगवान शिव के विवाह प्रसंग का सजीव चित्रण करते हुए बताया कि कैसे दक्ष कन्या सती के साथ भगवान शिव का विवाह सम्पन्न हुआ और यज्ञ में हुए शिव अपमान के कारण सती ने आत्मदाह किया। व्यास ने कहा कि जहां देवताओं, गुरुओं और पवित्र संबंधों का अपमान होता है, वहां का त्याग कर देना ही श्रेयस्कर होता है।

कथा व्यास ने इन गंभीर विषयों को अनेक प्रासंगिक उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया, जिसे श्रद्धालुओं ने गहराई से आत्मसात किया। यज्ञ संरक्षक महंत हरिदास महाराज के संरक्षण में चल रहे इस महायज्ञ में हवन-पूजन व भक्ति संगीत के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने कथा के उपरांत महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर मंदिर समिति की ओर से अध्यक्ष आचार्य कमलेश सती, कोषाध्यक्ष मनोज सती, रणजीत सिंह नेगी, पंकज खाली, चन्दन मठपाल, अशोक लाटी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments