HomeBreaking Newsट्रम्प-मुनीर के बीच बढ़ी नजदीकियां ! अमेरिकी राष्ट्रपति ने करी तारीफ

ट्रम्प-मुनीर के बीच बढ़ी नजदीकियां ! अमेरिकी राष्ट्रपति ने करी तारीफ

अमेरिका के दौरे पर पाकिस्तारी आर्मी चीफ असीम मुनीर

अमेरिकी राष्ट्रपति से बंच कमरे में मुलाकात

सीएनई​ रिपोर्टर। Asim Munir US visit : पाकिस्तारी आर्मी चीफ असीम मुनीर इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। इस बीच उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बंद कमरे में हुई बातचीत चर्चा का विषय है। लोग कह रहे हैं कि भारत ने जिस मुनीर को पहलगाम हमले का आरोपी बताया है, उस मुनीर के साथ लंच और बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति के बेहद शातिर होने का सबसे बड़ा प्रमाण है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

दरअस, असीम मुनीर ने हाल में एक अप्रत्याशित बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, ”अमेरिकी राष्ट्रपति को मिले नोबेल प्राइज मिलना चाहिए, उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाया।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहली बार पाकिस्तान के आर्मी चीफ की करी मेजबानी

मीडिया रपोर्टस के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर से बंध कमरे में मुलाकात की। दोनों ने व्हाइट हाउस के कैबिनेट रूम में साथ लंच किया। यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ की मेजबानी की है।

ट्रंप ने लंच पर बुलाया था

समझने वाली यह मुलाकात मुनीर के ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग वाले बयान के बाद हुई। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने बताया कि मुनीर ने ट्रम्प को मई में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने का क्रेडिट दिया है। उनके इस बयान के सम्मान में ट्रम्प ने उन्हें लंच पर बुलाया था।

आसिम मुनीर अभी अमेरिका के दौरे पर हैं। ट्रम्प से उनकी मुलाकात से कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ 35 मिनट तक फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान मोदी ने साफ कहा था कि 7 से 10 मई तक चले ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच बातचीत के जरिए सीजफायर हुआ था। किसी बाहरी मध्यस्थता के माध्यम से नहीं।

ट्रम्प ने मुनीर की तारीफ की

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का यह पहला मौका है, जब किसी पाक सेना प्रमुख से अकेले, बिना अधिकारियों के, बात की। ट्रम्प ने कहा- मुनीर से मिलकर सम्मानित महसूस हुआ। उन्होंने भारत के साथ युद्ध रोकने में अहम भूमिका निभाई।

गोपनीय थी यह बैठक

व्हाइट हाउस में हुई यह बैठक गोपनीय थी। पाकिस्तानी न्यूज डान के मुताबिक ट्रम्प ने मुनीर की तारीफ करते हुए कहा उन्होंने भारत-पाक तनाव को बढ़ने से रोका। ​​​​​​असीम मुनीर और ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में ईरान-इजराइल संघर्ष पर भी चर्चा की।

पाकिस्तानियो ने की नारेबाजी

अमेरिका में मुनीर के खिलाफ पाकिस्तानियों ने नारेबाजी की मुनीर ने ईरान-इजराइल युद्ध खत्म करने की वकालत की और अमेरिका के साथ आतंकवाद विरोधी साझेदारी की तारीफ की। दूसरी ओर उन्हें वॉशिंगटन में विरोध का सामना करना पड़ा। अमेरिकी-पाकिस्तानी नागरिकों ने मुनीर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें तानाशाह और कातिल बताया।

ट्रंप ने फिर दोहराया, ”मैंने रुकवाया भारत—पाक युद्ध”

लंच के बाद मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “जनरल आसिम मुनीर ने पाकिस्तान-भारत युद्ध को रोकने में अहम भूमिका निभाई और मैं उनके साथ मुलाक़ात को अपने लिए सम्मान की बात मानता हूं। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले उनकी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाक़ात हुई थी

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत दोनों परमाणु ताक़तें हैं और उनके बीच परमाणु युद्ध हो सकता था, लेकिन “दो समझदार लोगों ने युद्ध रोकने का फ़ैसला किया।” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान और भारत दोनों के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है। लंच से पहले उन्होंने एक बार फिर ये बात कही कि उन्होंने ही भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments