HomeUttarakhandBageshwarमानसून की दस्तक देख प्रशासन सतर्क, डीएम बोले "चाक—चौबंद रखें व्यवस्था"

मानसून की दस्तक देख प्रशासन सतर्क, डीएम बोले “चाक—चौबंद रखें व्यवस्था”

ADVERTISEMENTS

आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कलक्ट्रेट सभागार में मानसून की दस्तक तथा संभावित आपदाओं के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि जनपद की सभी सड़कों पर स्थित गड्ढों की मरम्मत कार्य तीन दिवस के भीतर पूर्ण करें, ताकि यात्रियों की सुगम आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी सभी क्षेत्रों में पेट्रोल, डीजल और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

दुर्गम क्षेत्रों में भी यह आवश्यक वस्तुएं निर्बाध रूप से उपलब्ध होनी चाहिए ताकि किसी संकट की घड़ी में आमजन को कठिनाई नहीं होगी। जिला व उपगोष्ठी गोदामों में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न का भंडारण किया जाए, जिससे आगामी सितंबर माह तक जनपद में खाद्यान्न की किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं हो। वितरण प्रणाली भी दुरुस्त होनी चाहिए, जिससे किसी आपदा की स्थिति में राहत त्वरित गति से दी जा सके।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments