सड़क सुरक्षा को लेकर राइंका के विद्यार्थियों ने निकाली रैली

0
सड़क सुरक्षा को लेकर राइंका के विद्यार्थियों ने निकाली रैली
सड़क सुरक्षा को लेकर राइंका के विद्यार्थियों ने निकाली रैली

भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। सड़क सुरक्षा को लेकर राइंका के विद्यार्थियों ने जन जागरूकता रैली निकाली। उससे पहले भाषण, निबंध तथा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सड़क दुर्घटना हमारा दायित्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता में नेहा पांडे, रोशनी, अंजली मेर, निबंध में गौरव कुमार आर्य, गौरव जोशी, ललित सिंह, चित्रकला में योगेश कुमार, गीतांजली मेर, श्वेता हालदार क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।

प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि आपातकालीन स्थिति में घायल की मदद करनी है। विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा की बुनियादी बातें आनी चाहिए। दुर्घटना में घायल व्यक्ति से उत्साहजनक बातें करनी चाहिए। उसे चिकित्सालय तक पहुंचाने में मदद करें। बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाएं।

मानक ब्यूरो से प्रमाणित आइएसआइ मार्क का हेलमेट पहनें। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संजय टम्टा ने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें। मोबाइल पर बात नहीं करें। गति पर नियंत्रण रखें। सीट बेल्ट पहनें। क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाएं। इस अवसर पर राजेश आगरी, सुरेश राम, सुशीला रावत, हेम जोशी, सुरेश राम, महिपाल रावत आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS