HomeUncategorizedबिग ब्रेकिंग : गंगोत्री हाईवे पर पलटी बस, 8 तीर्थयात्री घायल

बिग ब्रेकिंग : गंगोत्री हाईवे पर पलटी बस, 8 तीर्थयात्री घायल

उत्तरकाशी। आज शुक्रवार को गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास एक हादसा हो गया। यहां तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद यात्रियों में चीख—पुकार मच गई। दुर्घटना में 8 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। अन्य यात्राओं को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। तीर्थ यात्रियों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया। यह यात्री बस मध्य प्रदेश की बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

खाई में गिरने से बाल—बाल बची बस

बता दें कि गंगोत्री हाईवे पर धरासू नालू पानी के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में कुल 45 यात्री सवार थे, गनीमत रही की बस पलट कर सड़क पर ही रुक गई। जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यदि बस खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। यात्रियों का कहना है कि उनकी किस्मत अच्छी थी इसलिए बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

सभी घायल यात्रियों का रेस्क्यू कर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है,जहां उनका इलाज चलाया जा रहा है। कुछ अन्य लोगों को हल्की चोट आई है जिनका मौके पर उपचार कर कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। फिलहाल बस को भी सीधा कर दिया गया है हाईवे पर आवाज ही शुरू हो गई है हादसे के दौरान आसपास के लोगों ने तुरंत मौके में पहुंचकर घायलों की मदद की।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments