HomeUncategorizedहाथ धोकर महिला के पीछे पड़ा था सनकी युवक, पुलिस ने धर...

हाथ धोकर महिला के पीछे पड़ा था सनकी युवक, पुलिस ने धर लिया

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

छेड़खानी, ब्लैक मेलिंग और जान से मारने की दी धमकी

तमाम धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। कपकोट पुलिस ने महिला के साथ छेड़खानी करने, ब्लैक मेल करने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। उसे अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक पीड़िता थाने में पहुंची। उसने एक युवक पर छेड़खानी करने, सोशल मीडिया में वायरल करने व ब्लैकमैल कर जान से मारने की धमकी देने की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में धारा 74, 351(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने संज्ञान लिया। गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विवेचना के दौरान अभियोग में धारा 352 बीएनएस व धारा 66(सी)(e),67(ए) आइटी एक्ट की बढ़ोतरी की गई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी प्रेम प्रकाश उपाध्याय उर्फ सोनू उपाध्याय पुत्र रमेश चंद्र उपाध्याय निवासी ग्राम खोलियागांव को गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद होगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments