HomeAccidentउत्तराखंड : केदारनाथ में मरीज को लेने आया हेलीकॉप्टर क्रैश

उत्तराखंड : केदारनाथ में मरीज को लेने आया हेलीकॉप्टर क्रैश

एम्स ऋषिकेश के लिए थी यह हेली एंबुलेंस

एक माह में दूसरा हादसा

देहरादून (उत्तराखंड)। उत्तराखंड में आए दिन हेलीकॉप्टर हादसे होने की घटनाएं चिंता में डाल रही हैं। आज शनिवार को मरीज को लेने केदारनाथ पहुंची हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसकी पायलट को क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। तब हेलिकाप्टर में पायलट के अलावा दो चिकित्सक मौजूद थे। संयोग से तीनों की जान बच गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि एम्स ऋषिकेश का हेली एंबुलेस एक मरीज को लेने केदारनाथ पहुंचा था। हेली एम्बुलेंस में दो चिकित्सक मौजूद थे। केदारनाथ हेलीपैड में हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करी पड़ी। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने इसकी पुष्टि की है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 11.30 बजे हुई। हेलीकॉप्टर Pinnalcle Air Pvt. Ltd. कंपनी का था, जिसने ऋषिकेश एम्स से मेडिकल इवेक्युएशन के लिए उड़ान भरी थी।

बताया जा रहा है थ्क लैंडिंग से पहले हेली हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा जमीन से छू गया। रुद्रप्रयाग जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे के अनुसार पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। इमरजेंसी लेंडिंग के दौरान संजीवनी हेली एंबुलेंस के पीछे का हिस्सा टूट गया।

काई तकनीकी दिक्कत आई

वहीं, ऋषिकेश एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार एम्स ऋषिकेश से ये हेलीकॉप्टर श्रीदेवी नाम की मरीज को लेने केदारनाथ जा रहा था। मरीज को एयर रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जाना था। हादसे के वक्त हेली में पायलट सहित एक डॉक्टर व एक नर्सिंग स्टाफ सवार समेत कुल 3 लोग सवार थे। हेलीपैड से कुछ दूर पहले ही हेलीकॉप्टर में कोई दिक्कत आ जाने की वजह से उसकी आपात लैंडिंग हुई। सभी सुरक्षित हैं।

पहले भी हो चुका है हादसा

याद दिला दें कि, बीते दिनों 8 मई को उत्तरकाशी के गंगनानी के पास भी एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। हेली में पायटल समेत 7 लोग सवार थे। इसमें पायलट और 5 यात्रियों समेत कुल 6 की मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments