बागेश्वर : ऑपरेशन सिंदूर के दृष्टिगत होगी मॉक ड्रिल

0
अधिकारियों की बैठक लेते डीएम आशीष
अधिकारियों की बैठक लेते डीएम आशीष

डीएम ने तैयारी बैठक में दिए दिशा—निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। ऑपरेशन सिंदूर एवं शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन संबंधी मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह मॉक ड्रिल पूर्व निर्धारित किसी दिन अचानक रूप से आयोजित की जाएगी, ताकि वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की सटीकता का मूल्यांकन किया जा सके। जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए प्रत्येक घटक की भूमिका स्पष्ट होनी चाहिए।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आपदा उपकरण, मशीनरी, जेसीबी, टेंट, प्राथमिक उपचार किट, डीजल बैकअप, सैटेलाइट फोन, वायरलेस सेट इत्यादि की पूर्ण रूप से जांच एवं तत्परता सुनिश्चित की जाए। सभी अस्पतालों एवं एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

स्थान की पहचान, नेविगेशन की तैयारी, भोजन एवं पेयजल की उपलब्धता, ब्लैकआउट की स्थिति में जन सहयोग, सूचना प्रबंधन, लॉजिस्टिक सपोर्ट तथा पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम की कार्यकुशलता पर विशेष बल दिया जाए। विशेष रूप से ‘आपदा मित्र’ के रूप में नामित 40 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया है, जो इस अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों को भी प्रतिक्रिया टीमों में शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पर्यवेक्षक मौके पर उपस्थित रहकर आवश्यक टिप्पणियां संकलित करें और एक ‘मिनट-टू-मिनट एसओपी’ तैयार की जाए। उन्होंने आईआरएस फॉर्म्स की उपलब्धता तथा प्रतिक्रिया समय की गणना सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में जन जीवन की सुरक्षा हेतु सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना है। आमजन से अपेक्षा की जाती है कि वे अभ्यास के दौरान प्रशासन का सहयोग करें एवं अफवाहों पर ध्यान न दें।

बैठक में एडीएम एनएस नबियाल, सीएमओ डॉ कुमार आदित्य तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सोन, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, अनिल सिंह रावत, एआरटीओ देवेंद्र सिंह, सीओ अजय साह, ईई पीडब्ल्यूडी संजय पांडे, विद्युत मो.अफजाल, ईओ नगरपालिका मोहम्मद यामीन, डीडीएमओ शिखा सुयाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित

ADVERTISEMENTS