HomeUncategorizedहल्द्वानी : स्कूल जा रही शिक्षिका पर बंदरों का हमला, गहरे जख्म

हल्द्वानी : स्कूल जा रही शिक्षिका पर बंदरों का हमला, गहरे जख्म

अस्पताल में लगाने पड़े रैबीज व अन्य इंजेक्शन

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। नगर व आस—पास के कई इलाकों में कटखने बंदरों का आतंक व्याप्त है। सोमवार सुबह स्कूल जा रही एक शिक्षिका पर बंदर झपट पड़े और उन पर अपने पैने नाखूनों से कई वार कर दिये। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें रैबीज व अन्य जरूरी टीके लगाए गए।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह कुंज बिहार आरटीओ रोड लालपुर नायक निवासी नीलम पपनोई पत्नी प्रकाश पपनोई आज प्रातः 6:30 बजे अपने विद्यालय हेतु जा रही थी। इस बीच अचानक बंदरों के झुंड ने तीन मूर्ति के पास गोविंदपुर गरवाल में उन पर हमला कर दिया।

शिक्षिका के अनुसार एक बंदर ने सामने से हमला किया, जबकि दूसरा अचानक उनकी पीठ पर कूद आया। बंदर ने उनकी गर्दन व पीठ पर कई वार किए। नाखून से गर्दन पर 1 इंच से बड़ा घाव तक कर दिया। जिसके बाद शिक्षिका को पहले सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेस भेजा गया।

बेस में उन्हें रैबीज, टिटनेस व एक अन्य इंजेक्शन लगाया गया। घटना के बाद से इलाके में बंदरों को लेकर दहशत है। खास तौर पर महिलाएं व स्कूली बच्चों को बंदरों के हमले का डर सता रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन व नगर निगम से बंदरों को पकड़ यहां से दूर वन क्षेत्र में डालने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments