HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : रोडवेज बस और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत; युवती की...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : रोडवेज बस और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत; युवती की मौत, एक घायल

हल्द्वानी | शहर में आए दिन सड़क हादसे हो रहे है, रविवार सुबह रामपुर रोड पर श्री बिहारी जी पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसे में युवती की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर रोड पर श्री बिहारी जी पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह 9:40 बजे करीब हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस संख्या UK 07 PA 5115 और स्कूटी संख्या UK 04T 3323 के बीच भिड़ंत हो गई है। हादसे में स्कूटी सवार भावना जोशी निवासी मानपुर पश्चिम और आंचल सिंह निवासी देवलचौड़खाम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान भावना जोशी ने दम तोड़ दिया। आंचल सिंह का उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजनों में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments