HomeUttarakhandHaridwarउत्तराखंड : युवती का रिश्ता कहीं और होने से गुस्से में युवक...

उत्तराखंड : युवती का रिश्ता कहीं और होने से गुस्से में युवक ने युवती और फिर खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाई, दोनों की मौत

Roorkee News | बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवाशहीद गांव स्थित रेस्टारेट पर प्रेमिका पर हमला करने के मामले में प्रेमी और प्रेमिका दोनों की मौत हो गई है। युवक की मौत गुरुवार देर रात को हुई। वहीं युवती का उपचार चल रहा था। युवती की हालत गंभीर बनी हुई थी। शुक्रवार को युवती ने भी दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बिहारीगढ़-बुग्गावाला मार्ग पर बुधवाशहीद गांव में चूजी यूजी नाम से रेस्टोरेंट हैं। इस रेस्टोरेंट में सलोनी निवासी नागल, जिला सहारनपुर, काम करती थी। वह रेस्टारेंट के पास किराये में मकान में रहती थी। सलोनी के करीब दस साल से प्रिंस निवासी मेगाखेडी, थाना मंडी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से प्रेम संबंध थे। सलोनी का रिश्ता कहीं और तय होने से युवक गुस्से में था। इसके चलते ही वह रेस्टोरेंट पर पहुंचा और युवती पर रिश्ता तोड़ने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती के इंकार करने पर उसने सलोनी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किये और उसके चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इसके बाद आरोपित ने अपना गला रेत कर खुद को भी आग लगा दी थी। युवक को दून अस्पताल भेजा गया था जहां पर उसकी मौत हो गई थी। वहीं युवती का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा था। जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में रेस्टोंरेंट संचालक निखिल ने पुलिस को तहरीर दी है। बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतक प्रिंस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments