बागेश्वर। तहसील रोड़ में कुछ देर पहले अज्ञात बाइक चालक युवक एक 4 साल के बच्चे को टक्कर मार कर फरार हो गया। लोगों ने उसे पकड़ने के काफी प्रयास किए लेकिन बाइक सवार युवक किसी के हाथ नहीं आया। दीपक चंदोला के पुत्र कार्तिक चंदोला को घायल अवस्था में चिकित्सालय में पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद आस-पास मौजूद व्यापारियों ने बाइक सवार को रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन वह सभी नजर अंदाज कर फरार हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुचे लोग अपने गाड़ी से तुरन्त जिला अस्पताल ले गए। जहां बच्चे का उपचार चल रहा है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


