HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : अभय भंडारी का राज्य की अंडर 20 फुटबॉल टीम में...

हल्द्वानी : अभय भंडारी का राज्य की अंडर 20 फुटबॉल टीम में चयन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। स्पोर्ट्स हॉस्टल हल्द्वानी के प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी अभय भंडारी का चयन राज्य की अंडर 20 फुटबॉल टीम में हुआ है। वे छत्तीसगढ़ में होने जा रही स्वामी विवेकानंद फुटबॉल चैंपियनशिप में खेलेंगे। अभय के साथ ही एक और फुटबॉलर तनिष्क भंडारी का चयन भी राज्य टीम में हुआ है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उल्लेखनीय है कि गौला बैराज, काठगोदाम निवासी युवा फुटबॉलर अभय भंडारी के पिता दीपक भंडारी वरिष्ठ पत्रकार और मां पुष्पा भंडारी गृहिणी हैं। अभय ने हल्द्वानी के गुरुतेग बहादुर स्कूल से 10वीं की पढ़ाई की। 11वीं और 12वीं की पढ़ाई देहरादून डीएवी स्कूल से की। इसके बाद अभय का चयन देहरादून स्पोर्ट्स कालेज में हुआ। पिछले साल दिसंबर में अभय ने फिर से हल्द्वानी हॉस्टल दाखिला लिया। वर्तमान में अभय हल्द्वानी के एमबीपीजी कालेज से बीए प्रथम की पढाई भी कर रहा है।

अभय के पिता दीपक भंडारी ने बताया कि बचपन से ही उन्होंने अभय के भीतर छुपी खेल प्रतिभा को पहचान लिया था। ऐसे में अभय ने भी जुनून और मेहनत के दम पर खुद को बेहतर फुटबॉलर के तौर पर साबित करने में दिनरात मेहनत की।

अभय भंडारी के राज्य फुटबॉल टीम में चयन की खबर सामने आने के बाद घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया है। शुभचिंतकों को उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में होने वाली स्वामी विवेकानंद फुटबॉल चैंपियनशिप में अभय अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments