HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

बागेश्वर : धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। मुख्य वक्ता पिथौरागढ़ जनपद के प्रभारी कुंदन सिंह परिहार ने जनसंघ लेकर आज तक के पार्टी के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान संगठन की मजबूती का भी संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसनी होगी।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पार्टी कार्यालय मंडलसेरा में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में परिहार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यूसीसी बिल लागू कर ऐतिहासिक कार्य किया है। इस समय उत्तरखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है। विकास की धारा शहर से लेकर गांव तक बह रही है। बागेश्वर की विधायक पार्वती दास ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होती है। बगैर कार्यकर्ता के कोई भी चुनाव नहीं जीता जा सकता है।

नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम में गोविंद टंगड़िया, गोविंद दानू, डॉ. हर्ष कुमार मेहरा, किशोर कुमार कपूर,केशवानंद जोशी, रघुवर दफौटी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया व संचालन संजय सिंह परिहार एवं राजेंद्र सिंह राठौर ने किया। इस मौके रवि करायत, प्रकाश साह, प्रमोद मेहता, सुनीता टम्टा, मथुरा प्रसाद आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments