HomeCovid-19लालकुआं न्यूज : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को सौंपे पीएम...

लालकुआं न्यूज : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को सौंपे पीएम एवं सीएम रिलीफ फंड के लिए जुटाई गई धनराशि के चेक

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी मंडल लालकुआं के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने देश में चल रही महामारी कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए लालकुआं के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों द्वारा दिए गए लगभग एक लाख के चेक भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को सौंपे।
स्नेहा बिष्ट पुत्री सुरेश बिष्ट वार्ड नंबर 2 गांधीनगर ने अपनी माता स्वर्गीय सब इंस्पेक्टर माया बिष्ट की याद में पीएम राहत कोष हेतु 5100 रुपए का चेक भी जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को सौंपा। यह सूक्ष्म कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाकर किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, संजीव शर्मा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, राजकुमार सेतिया, प्रेमनाथ पंडित, सभासद धन सिंह बिष्ट,बॉबी संभल, राजलक्ष्मी पंडित,चंद्रकला खाती व किरण सेतिया आदि कार्यकर्ताओं ने इसमें सहोग किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments