नए अधिकारी नितिन पंत ने किया पदभार ग्रहण
सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी गोला नथुवाखान प्रमोद कुमार आर्य को आज सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही नव आगंतुक रेंजर नितिन पंत का स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रमोद कुमार आर्य ने वन विभाग में अधिकारी के पद पर रहते हुए अत्यंत सराहनीय कार्य किया। विदाई समारोह के दौरान समस्त स्टॉफ ने उन्हें संगीतमय माहौल में भावभीनी विदाई दी। तमाम लोगों ने उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की।

इस अवसर पर नव आगंतुक वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे पूर्व वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार आर्य के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सस्त स्टॉफ को साथ लेकर चलेंगे तथा आम जनता का भी ख्याल रखा जायेगा।
समारोह में वन दरोगा बृजेश विश्वकर्मा, पद्मा दत्त पांडे, कृपाल सिंह राणा, पूरन चंद्र मेलकानी, संजय टम्टा, वन रक्षक रमेश चंद्र बिष्ट, दीपक, नर सिंह, वीरपाल, विपिन, गजेंद्र, सुखदेव वॉचर दीवान सिंह, रेंज कार्यालय स्टाफ रोहित, कुंदन, मनोज, पंकज आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेश बिष्ट ने किया।