HomeAccidentकालाढूंगी : सड़क हादसे में नैनीताल के युवक की मौत

कालाढूंगी : सड़क हादसे में नैनीताल के युवक की मौत

ADVERTISEMENTS

कालाढूंगी | बाजपुर मार्ग पर गड़प्पु पुलिस चौकी के पास मंगलवार की शाम 7:30 बजे करीब सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कालाढूंगी में सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कालाढूंगी कोतवाली के एसओ पंकज जोशी ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि गड़प्पु के पास सड़क किनारे एक बाइक सवार पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल था और राहगीरों की मदद से उसे निजी वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतक की शिनाख्त हिमांशु पाल (38) पुत्र पृथ्वीपाल निवासी खान बिल्डिंग स्तनाला कंपाउंड थाना तल्लीताल के रूप में हुई। हिमांशु के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हल्द्वानी : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता समेत दो बच्चों की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments