हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने किए पुलिसकर्मियों के तबादले

0
Haldwani : उप जिलाधिकारियों के तबादले, राहुल शाह बने हल्द्वानी के नए SDM
सांकेतिक फोटो

हरिद्वार | हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जनपद में 11 एसएसआई और 25 दरोगाओं को इधर-उधर किया है। जिसमें रितेश शाह को हरिद्वार कोतवाली प्रभारी और मनोज नौटियाल को पथरी थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमरजीत सिंह को रोशनाबाद पुलिस लाइन से ट्रांसफर कर गंगनहर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया। पुलिस लाइन में तैनात धर्मेंद्र राठी को भगवानपुर थाने का एसएसआई बनाया गया। इसके अलावा संजीत कंडारी को खड़खड़ी चौकी से हरकी पौड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है।


ADVERTISEMENTS

हरिद्वार कोतवाली में तैनात सतेंद्र भंडारी को खड़खड़ी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा लक्सर मेन बाजार चौकी प्रभारी नवीन चौहान को भिक्कमपुर चौकी प्रभारी नवीन तैनाती मिली है। लंबे समय बाद पुलिस कप्तान ने जनपद में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए हैं।

कोटद्वार में खुलेगा पासपोर्ट ऑफिस, सांसद अनिल बलूनी की मांग पर विदेश मंत्री ने दी मंजूरी

ADVERTISEMENTS