HomeUttarakhandBageshwarवर्षभर की उपलब्धियों को साबित करने का मंच है वार्षिकोत्सव: बिष्ट

वर्षभर की उपलब्धियों को साबित करने का मंच है वार्षिकोत्सव: बिष्ट

दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया।

ADVERTISEMENTS
दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया शुभारंभ
दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया शुभारंभ

इस अवसर पर श्री बिष्ट ने कहा कि गरुड़ क्षेत्र शिक्षा पर्यटन एवं कृषि के क्षेत्र में दिनोदिन प्रगति कर रहा है। कत्यूर घाटी हमें विरासत में मिली है, जिसे सवारना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सेंट एडम्स विद्यालय की तारिफ करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ—साथ बच्चों के चारित्रिक विकास पर भी ध्यान दे रहा है, जो हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने छात्रों द्वारा विज्ञान और आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़े विभिन्न मॉडल उनकी रचनात्मकता और नवाचार का भी निरीक्षण किया।

विद्यालय के प्रबंधक जावेद सिद्दीकी ने कहा कि सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी बच्चों में विकसित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को बौद्धिक और व्यवहारिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्या रजिया सिद्दीकी, व्यापार संघ जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता, वरिष्ठ नागरिक एम.सी. कंसेरी और नंदा बल्लभ भट्ट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के आईटी इंचार्ज मुर्शिल सिद्दीकी सहित अन्य शिक्षकों ने वार्षिकोत्सव की सफलता के लिए सभी का आभार प्रकट किया। इस आयोजन ने छात्रों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी और उन्हें अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments