Uttarakhand : बकरियां चरा रहे बुजुर्ग की भालू के हमले में मौत

0
भालू का कहर: जौनसार बावर में पशुपालक पर हमला
भालू का कहर: जौनसार बावर में पशुपालक पर हमला

Uttarakhand News | कोटद्वार के बीरोंखाल में भालू ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग ने मौके पर दम तोड़ दिया।


ADVERTISEMENTS

घटना ग्राम सभा बिरगणा के गांव तोल्यूं में रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। बलबीर सिंह (74) घर से करीब 200 मीटर के फासले पर गदेरे में बकरियां चराने गए थे। वन विभाग पोखड़ा की दीवा रेंज के जंगल से आए भालू ने बलवीर सिंह पर अचानक हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि बलबीर सिंह ने काफी चीख-पुकार की। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक बलवीर सिंह की सांसें थम चुकी थीं। जिस स्थान पर भालू के हमले में वृद्ध की मौत हुई, वहां से करीब एक किलोमीटर के फासले पर ही वन विभाग की चौकी है। घटना की जानकारी वन कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई।

हल्द्वानी : टायर फटने के बाद पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी की मौत

हल्द्वानी : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक की मौत

ADVERTISEMENTS