HomeUttarakhandChamoliचमोली में चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर गिरा

चमोली में चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर गिरा

Uttarakhand News | उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत को चीन सीमा से जोड़ने वाले ज्योतिर्मठ-नीति-मलारी नेशनल हाईवे पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां तपोवन से आगे सालधार के पास चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर गिर गया। राहत की बात ये है कि इस दौरान हाईवे से कोई गुजर नहीं रहा था। इस भूस्खलन में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। चट्टान गिरने के बाद हाईवे बंद हो गया था जिसे अब यातायात के लिए खोल दिया गया है। पहाड़ी से गिरने का वीडियो भी सामने आया है।

ADVERTISEMENTSAd

34 सेकेंड के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से नीति मलारी नेशनल हाईवे पर पहाड़ का बड़ा सा हिस्सा भरभराकर गिर गया। पहले पहाड़ से छोटे-छोटे पत्थर गिरे और फिर अचानक से पूरी पहाड़ी ही ढह गयी, जिसके बाद हाईवे पर चारों तरफ धूल का गुबार ही दिख रहा है।

बता दें कि पहाड़ी इलाके में भी बीते दो दिनों से भारी बारिश और बर्फबारी हो रही थी, जैसे ही सोमवार को चटक धूप निकली तो पहाड़ी टूटने लगी। इससे पहले 28 फरवरी को भी चमोली जिले में ही बदरीनाथ धाम से आगे माणा के पास एवलॉन्च आया था, जिसमें बीआरओ के 54 मजदूर दब गए थे। तीन दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना और आईटीबीपी के जवान ने 46 मजूदरों को तो बचा लिया था, लेकिन 8 मजदूरों की मौत हो गई थी।

 

 

मोटाहल्दू के पास मजदूरों की झोपड़ियों में आग लगी

 

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments