नाराज हो घर से चल दी थी पत्नी, पुलिस ने समझा—बुझा किया पति के सुपुर्द
दन्या पुलिस की कार्यवाही

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। घर से नाराज होकर इधर—उधर भटक रही महिला को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में लेने के बाद उसके पति के सुपुर्द कर दिया है।
दन्या पुलिस टीम को गश्त के दौरान दन्या क्षेत्र में एक महिला भटकती हुई मिली, जिसे सुरक्षा के दृष्टिगत से थाना दन्या लाया गया और महिला पुलिस कर्मियों की देखरेख में रखा गया।
थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त महिला से पूछताछ की गयी तो महिला ने बताया कि वह बागेश्वर की निवासी हैं और घर से नाराज होकर आ गयी थी। तत्पश्चात् दन्या पुलिस ने कन्ट्रोल रुम के माध्यम से परिजनों के बारे में पता लगाया।
आज बृहस्पतिवार को महिला के पति थाना दन्या पहुंचे। दोनों की आवश्यक काउंसिलिंग कर सकुशल सुपुर्द किया गया। महिला के पति ने दन्या पुलिस टीम की कार्यवाही की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।