HomeUttarakhandउत्तरकाशी में बर्फबारी से गंगोत्री हाइवे बंद, BRO हाईवे खोलने में जुटा

उत्तरकाशी में बर्फबारी से गंगोत्री हाइवे बंद, BRO हाईवे खोलने में जुटा

उत्तरकाशी | उत्तराखंड में 2 दिन बारिश और बर्फबारी के बाद आज शनिवार को मौसम साफ हो गया है। सुबह की शुरुआत तेज धूप से हुई। देहरादून समेत पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिली है। लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से अभी भी कई राजमार्ग बंद है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप के पास भारी बर्फबारी से आवाजाही बंद है। सुक्की टॉप से आगे सामान्य वाहन नही जा पा रहे है। हालांकि बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) हाईवे खोलने के प्रयास में जुटा हुआ है। देर शाम तक जहां 4/4 चैन लगे वाहनों के लिए हाईवे शुरू कर दिया गया है।

BRO स्नो कटर से हटा रहा बर्फ

शुक्रवार को बीआरओ ने स्नो कटर के माध्यम से बर्फ हटाने की कोशिश की। लेकिन अधिक बर्फ होने से मशीनरी देर शाम तक हाइवे को शुरू नहीं कर पाया। बीआरओ ने कहा कि सुक्की टॉप से आगे छोटे वाहनों से आवाजाही कर सकते हैं। इसके साथ ही जयपुर- पुतली मोटर मार्ग भी नहीं खुल पाया। उधर भारी बर्फबारी की वजह से कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल रही। देर शाम तक ऊर्जा निगम ने विद्युत आपूर्ति बहाल की। वही, भारी बर्फबारी की वजह से पीएम मोदी के स्वागत के लिए हो रहे कार्यों में भी मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह धूप खिलने के बाद मजदूर फिर से काम शुरू कर पाए।

दरअसल,20 और 21 फरवरी को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम विभाग ने बराबरी का अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद पिथौरागढ़,चमोली,रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई। हर्षिल घाटी में हुई बर्फबारी के बाद गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से आगे बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद बीआरओ ने मौके पर पहुंचकर हाईवे को खोलने का काम शुरू किया। लेकिन भारी बर्फबारी के कारण हाइवे नहीं खुल पाया। उधर केदारनाथ धाम में भी 2 फीट तक बर्फ जम गई है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments