HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : मौसम ने ली करवट; चकराता, औली समेत यमुनोत्री में बर्फबारी

उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट; चकराता, औली समेत यमुनोत्री में बर्फबारी

देहरादून | उत्तराखंड में शनिवार को मौसम के करवट लेते ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। चकराता, औली और यमुनोत्री में बर्फबारी की सिलसिला जारी है। मौसम के बदले मिजाज के चलते एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास हुआ। वहीं बर्फबारी का सैलानी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। कुछ जगहों पर बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं।

ADVERTISEMENTSAd

प्रदेश में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए गए थे। हालांकि कुछ जिलों में मौसम साफ है।

मौसम विभाग ने 16 फरवरी यानि कल को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली पिथौरागढ़ जिलों में बर्फबारी और बारिश का अंदेशा जताया है। जबकि जबकि 16, 17,18 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। वहीं 19 और 20 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments