HomeAccidentहल्द्वानी : ताकुला के पास दो वाहनों में टक्कर, सात लोग घायल

हल्द्वानी : ताकुला के पास दो वाहनों में टक्कर, सात लोग घायल

ADVERTISEMENTSAd

Haldwani News | हल्द्वानी मार्ग में ताकुला के पास दो वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों टैक्सी वाहनों सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के बाद दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जैतारण निवासी राजेन्द्र चौधरी टैक्सी वाहन (आरजे 19-टीबी-1562) से राजस्थान के संतोष कुमार शर्मा उनकी पत्नी दुर्गा शर्मा और बेटे पंकज शर्मा को नैनीताल घुमाने लाए थे। गुरुवार को वह पर्यटकों को लेकर वापस लौट रहा थे। उनका वाहन ताकुला के समीप पहुंचा ही था कि अचानक सामने से एक ऑल्टो (यूके03टीए-1464) आ गया। ऑल्टो वाहन की गति तेज होने के कारण दोनों चालकों ने नियंत्रण खो दिया, जिससे दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। वाहनों की टक्कर में वाहन सवार सभी चोटिल हो गए। राहगीरों ने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर एएसआई सुनील कुमार और चीता कांस्टेबल अमित गहलोत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर घायलों को 108 की मदद से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद करिश्मा और हेमा देवी को रेफर कर दिया गया है। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दोनों वाहन चालकों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments