HomeUttarakhandAlmoraलंबित भुगतान को लेकर भड़के प्रतिनिधि, विकासखंड कार्यालय लमगड़ा में की तालाबंदी

लंबित भुगतान को लेकर भड़के प्रतिनिधि, विकासखंड कार्यालय लमगड़ा में की तालाबंदी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों का भुगतान और मनरेगा के वर्क ऑर्डर नहीं होने से गुस्साए ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आज विकासखंड कार्यालय लमगड़ा में तालाबंदी कर दी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी के कथित हठधर्मितापूर्ण रवैये के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनको हटाये जाने की मांग भी गई है। साथ ही इस आशय का एक ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा को सौंपा गया। ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा विक्रम सिंह बगड़वाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन व तालाबंदी में काफी संख्या में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हिस्सा लिया।

ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगड़वाल की अध्यक्षता में हुई तालाबंदी के दौरान वक्ताओं ने कहा कि खंड विकास अधिकारी द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि राज्यवित्त, 15वां वित्त निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी के गलत रवैये और मनमानी के चलते ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन—प्रशासन से खंड विकास अधिकारी केशर सिंह बिष्ट को हटाये जाने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बीडीओ लमगड़ा की हथधर्मिता के चलते भुगतान आज की तारीख तक लंबित है। वहीं, मनरेगा के वर्क आर्डर नहीं हो रहे हैं, जिससे प्रधान बहुत परेशान हैं। पूर्व के भुगतान की फाइल पेंडिंग है। चेतावनी दी कि बीडीओ को हटाये जाने तक आंदोलन जारी रखा जायेगा।

इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने जोरदार नारेबाजी के साथ विकासखंड कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विक्रम सिंह बगड़वाल के अलावा निवर्तमान ज्येष्ठ प्रमुख दीवान बोरा, किनिष्ठ प्रमुख विक्रम सिंह बिष्ट सहित तमाम ग्राम प्रधान व अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments