HomeUttarakhandBageshwarकपकोट : फिलहाल घर भेजे गए सोशल मीडिया में वायरल हुए दो...

कपकोट : फिलहाल घर भेजे गए सोशल मीडिया में वायरल हुए दो शिक्षक

ADVERTISEMENTS

गुरुवार से दो नए शिक्षक संभालेंगे कार्यभार

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। तहसील के हाम्टी कापड़ी स्थित जूहा बिरुवा बिनौला के दोनों सोशल मीडिया में वायरल हुए शिक्षकों को फिलहाल घर भेज दिया है। उनके स्थान पर दो नये शिक्षकों को भेजने के आदेश दे दिए हैं। दोनों शिक्षक 13 फरवरी से अपना कार्यभार संभालेंगे। मंगलवार को स्कूल व्यवस्था के तहत चलाया गया।

मालूम हो कि जूहा बिरुवा बिलौना के दो शिक्षकों को जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया था। उन पर शराब पीकर स्कूल में आने का आरोप था। इतना ही नहीं उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शिक्षा विभाग के अधिकारी देर शाम तक पुलिस के साथ स्कूल में जमे रहे। बाद में दोनों शिक्षकों के खून के सेंपल स्वास्थ्य केंद्र शामा में लिए गए।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मंगलवार को दोनों के सेंपलों को पुलिस ने जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा दिया है, जबकि स्कूल को व्यवस्था के तहत खोला गया। खंड शिक्षा अधिकारी चक्ष्युपति अवस्थी ने राप्रावि कापड़ी व राप्रावि कोटकुमा के शिक्षकों को बिरुवा बिनोला स्कूल में भेजने के आदेश दे दिए हैं। गुरुवार से दोनों शिक्षक कार्यभार संभालेंगे। इधर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दूरस्थ्य क्षेत्र के स्कूलों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments