हल्द्वानी (Video): ट्रेन पर चढ़ा छात्र हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया

0
हल्द्वानी (Video): ट्रेन पर चढ़ा छात्र हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया; हालत नाजुक

Haldwani News | काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक छात्र ट्रेन के डिब्बे की छत पर चढ़ गया और हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। झटके के साथ नीचे गिरने से उसे गंभीर चोटें भी आईं। जीआरपी ने उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

हल्द्वानी-काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार अपराह्न खड़ी प्रयागराज एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा छात्र रोहित डसीला (20) हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। साथ ही झटके के साथ जमीन पर गिरने से भी उसके गंभीर चोटें आईं। जीआरपी ने उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले के गंणाई गंगोली बनकोट निवासी लक्ष्मण सिंह का पुत्र रोहित डसीला सोमवार अपराह्न तीन बजे करीब प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचा। फिर वह वहां खड़ी ट्रेन के एक कोच पर चढ़ गया। उसका दायां हाथ ट्रैक की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे तेज आवाज के साथ धुआं उठा और रोहित झुलसकर जमीन पर गिर गया। हादसा होते ही जीआरपी ने पहले एंबुलेंस 108 से संपर्क किया। एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर जीआरपी कर्मी अनिल कुमार व राजकुमार निजी वाहन से रोहित को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया।

जीआरपी एसओ नरेश कोहली ने बताया कि युवक के ट्रेन की छत पर चढ़ने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। वह शहर के एक प्रतिष्ठित संस्थान में बीफार्मा का छात्र है। बताया गया कि वह अवसाद में है। हादसा प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इसमें युवक सीधे कोच की छत पर जाता नजर आ रहा है और कुछ ही पल में उसके साथ हादसा हो गया। हादसे के बाद रेलवे कर्मियों ने फुटेज में यह घटनाक्रम देखा।

उत्तराखंड सहायक अध्यापक भर्ती प्रकिया में आया बड़ा अपडेट, अभ्यर्थियों की सूची जारी, देखिए लिस्ट

ADVERTISEMENTS