HomeUttarakhandBageshwarनशे के सौदागरों के खिलाफ तबाड़तोड़ कार्रवाई, 2.50 लाख का माल बरामद

नशे के सौदागरों के खिलाफ तबाड़तोड़ कार्रवाई, 2.50 लाख का माल बरामद

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। एसओजी व कोतवाली पुलिस ने चरस व 6.60 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कुल कीमत 2.50 लाख है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। पुलिस का अवैध चरस, स्मैक व शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd
नशे के सौदगरों के खिलाफ तबाड़तोड़ कार्रवाई
नशे के सौदगरों के खिलाफ तबाड़तोड़ कार्रवाई

दोनों मामलों का एसपी चंद्रशेखर घोडके ने रविवार को खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम कोतवाल कैलाश नेगी ने पुलिस दलबल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 23 वर्षीय सुनील कुमार लोहिया उर्फ लुक्का पुत्र स्व. प्रकाश राम निवासी बानरी मंडलसेरा के पास से 6.60 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसकी कीमत लगभग दो लाख है।

इसके अलावा एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन के नेतृत्व में एसओजी की टीम चेकिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी की भगवती बैंक्वट हाल के पास एक व्यक्ति चरस लेकर जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने विकास भवन मार्ग पर उसे पकड़ लिया। चेकिंग में उसके पास से एक किलो, 296 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राज गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता निवासी सिरोही थाना, भमोरा जिला बरेली उप्र बताया। उसकी उम्र 24 साल है।

पकड़ी गई चरस की कीमत ढाई लाख है। दोनों के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों को ही न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस लगातार स्मैक व चरस तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर सीओ अजय लाल साह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments