HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : शराब पीकर चला रहा था वाहन, गिरफ्तार

बागेश्वर : शराब पीकर चला रहा था वाहन, गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। नशा करना एक वाहन चालक को महंगा पड़ा। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उसे गिरफ्तार किया है। वाहन सीज कर दिया है। जिससे चालकों में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं, कुछ चालक यातायात नियमों का उल्लंघन भी कर रहे हैं। जिन पर यातायात पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। चेकिंग अभियान में बैजनाथ पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चला रहे बिमोला निवासी चालक कृष्ण कुमार पुत्र खीम राम को गिरफ्तार किया है। वाहन के कागज आदि भी नहीं थे। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि आरोपित चालक का एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई है। उसका लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments