HomeUttarakhandआवास दिलाने के नाम पर रिश्वत, घूस लेते सहायक कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

आवास दिलाने के नाम पर रिश्वत, घूस लेते सहायक कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

Uttarakhand News | उत्तरकाशी जिले के पुरोला में विजिलेंस टीम ने गुरुवार को सहायक समाज कल्याण अधिकारी को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा। मोनू कुमार गौतम की हाल ही में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनाती हुई थी। जिसने अटल आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर पीड़ित से ₹15000 की मांग की थी। लेकिन पीड़िता के पास इतनी रकम न होने पर 10 हजार में ही डील फाइनल हुई।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

अधिकारी ने पीड़ित को कहा कि वह 10 हजार रूपये लेकर आवास आवंटन की पत्रावली समाज कल्याण अधिकारी उत्तरकाशी को प्रेषित कर देगा। इसके बाद पीड़ित को पुरोला से सोनाली गांव के पास मोरी जाने वाले रास्ते पर बुलाया गया।

जिसकी शिकायत मिलने पर विजिलेंस देहरादून की ट्रैप टीम ने मौके पर पहुंच गई। उसी दौरान टीम ने सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने अधिकारी के आवास और अन्य स्थानों पर उसकी संपत्ति को लेकर भी जानकारी जुटाई है। आरोपी अधिकारी से अन्य और कई मसलों पर भी जानकारी ली जा रही है। उधर निदेशक सतर्कता डॉ वी मुरुगेशन ने अधिकारी को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments